पूरेडलई, बाराबंकी – दो दिन पूर्व घर से स्कूल के लिए निकला नाबालिक लड़का लापता हो गया है आस पास की जगहों पर खोजबीन के साथ रिश्तेदारों के यहां भी परिवारी जनों ने जानकारी ली लेकिन लड़के का कोई पता न चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली टिकैत नगर के चैकी बारिनबाग क्षेत्र के सिकरोहरा निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उनका 13 वर्षीय लड़का जो सदभावना इंटर कॉलेज में कक्षा 7 में पढ़ता है। बीती 24 जनवरी को उनका पुत्र नैतिक सिंह घर से स्कूल की ड्रेस में स्कूल के लिए निकला था। स्कूल की छुट्टी के कई घंटे बाद भी जब नैतिक घर नहीं आया तो वह सीधे स्कूल पहुंचे लेकिन वहां नैतिक नहीं था सभी बच्चे स्कूल से जा चुके थे। उसके बाद आस पास और रिश्तेदारों के यहां लड़के की जानकारी ली है लेकिन बच्चे का कोई पता न लगा। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर लापता हुए बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापता हुए बच्चे की तलाश की जा रही है।
विद्यालय पढ़ने जाने के लिए 02 दिन पूर्व घर से निकला 13 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
RELATED ARTICLES




