Homeउत्तर प्रदेशसंगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार व्यक्ति डिवाइडर से टकराए,...

संगम स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार व्यक्ति डिवाइडर से टकराए, एक की मृत्यु , दूसरा रेफर

7 / 100 SEO Score

रायबरेली – के बछरावां में बाइक पर सवार होकर महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई व एक युवक गंभीर घायल हो गया। रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर खैरानी गांव के पास बुधवार सुबह 11 बजे कानपुर नगर के मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले विशाल शुक्ला (33) पुत्र कमलेश शुक्ला व अपने बुआ के लड़के शिवम दुबे ( 23) पुत्र प्रेम नारायण दुबे निवासी कानपुर नगर मस्वानपुर मोहल्ले के रहने वाले थे। यह दोनों युवक बाइक से प्रयागराज संगम में स्नान करने जा रहे थे तभी बाइक सवार युवक जैसे ही खैरानी गांव के पास पहुंचे की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।जहां डॉक्टर गणनायक पांडे ने विशाल शुक्ला को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवम दुबे को लखनऊ ट्रामा सेंटर हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular