Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टक्कर से पोती व दादा की मृत्यु

ट्रक की टक्कर से पोती व दादा की मृत्यु

7 / 100 SEO Score

सलोन, रायबरेली – कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित ढाबे के पास पोती अदिबिका 5, को स्कूल से लेकर लौट रहे राजकरन यादव 52, की बाइक मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पोती और दादा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। नगर पंचायत सलोन के वार्ड नंबर एक पूरे बाबू के तहत रंभा के पुरवा निवासी राजकरन पुत्र रूपलाल यादव नगर के एक निजी स्कूल से पोती को लेकर मंगलवार को घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बंगाली ढाबा के समीप बाईपास पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। राजकरन बाइक से सड़क की विपरीत दिशा की ओर जा रहे थे। कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौरंग से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular