Homeउत्तर प्रदेशझूठी सूचना ने कर दिया प्रशासन को परेशान, राजस्थान में लोकेट हुआ...

झूठी सूचना ने कर दिया प्रशासन को परेशान, राजस्थान में लोकेट हुआ लापता किशोरी का मोबाइल

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र बडडुपुर अन्तर्गत गांव भगौली तीर्थ निवासनी किशोरी के नहर मे डूबने की झूठी सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसको खोजने में शारदा नहर में तीन दिनों तक परेशान रही। जबकि सर्विलांस टीम ने लापता किशोरी का मोबाइल राजस्थान प्रान्त में लोकेट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार साढे चार बजे की है जब लक्ष्मी अपनी सात वर्षीय बहन पायल के साथ शारदा सहायक नहर के किनारे शौच के लिए गई थी। छोटी बहन ने घर लौट कर ये बताया की शौच के लिए पानी लेते समय लक्ष्मी का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई। तीन दिनों तक स्थानीय गोताखोरों और स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम चैबिसों घंटे शारदा नहर में छान बीन करती रही। लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को भगौली तीर्थ चैकी इंचार्ज ने जब गहन जांच व पडताल की तो चैंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोरी का फोन राजस्थान में लोकेट हुआ और लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह अपनी सहेली की मां के साथ राजस्थान घूमने गई है। पुलिस ने बताया की किशोरी को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किशोरी के घर लौटने पर ही यह स्पष्ट होगा कि उसने नहर में डूबने की झूठी कहानी क्यो गढी। इस घटना ने प्रशासन को झकझोर करकें रख दिया। क्योंकि इस एक झूठी सूचना के कारण तीन दिनों तक सरकारी तंत्र को व्यर्थ में शारदा सहायक नहर में किशोरी को ढूंढने में जुटे रहना पडा। लेकिन अंत भला सो सब भला।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular