पूरेडलई, बाराबंकी – विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर रविवार को सराय बराई स्थित झील पर कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन विभाग द्वारा किया। आयोजित कार्यक्रम के क्षेत्र के निजी विद्यालय के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रेंज राम सनेही घाट विशाल गुप्ता ने उपस्थित लोगों को मानव, जंतु और पक्षियों के जीवन में आद्र भूमि के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि आद्र भूमिया प्राकृतिक संसाधनों के रूप में अत्यधिक मूल्यवान होती है क्यों की ये जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण करने, जैव विविधता का बढ़ावा देने और पानी को शुद्ध करने का प्रमुख कार्य करती है। उप वन क्षेत्राधिकारी रेंज राम सनेही घाट अवनीश द्विवेदी ने इस मौके पर बताया कि आद्र भूमि वर्ष 2025 की थीम आद्रभूमि जलवायु परिवर्तन है। इसका उद्देश्य आद्र भूमियों के जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को समझना और इसके संरक्षण को बढ़ावा देना है। ताकि इसका पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव बना रहे। आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रेंज राम सनेही घाट विशाल गुप्ता, डिप्टी वन क्षेत्राधिकारी अवनीश द्विवेदी, वन दरोगा ओपी यादव, मो. आशिफ,वन रक्षक प्रवीण तिवारी, ऋषभ शर्मा ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव विद्यालय के बालक बालिकाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।




