Homeउत्तर प्रदेशबाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़कर किया गायब

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़कर किया गायब

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – थाना कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत गदिया मदारपुर में गुरुवार की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़कर गायब कर दिया गया। सुबह इसकी सूचना गांव वालों को हुई तो देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। नाराज ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया और आवागमन बाधित कर दिया और बताया कि जब तक हमको न्याय नहीं मिलेगा। तब तक रास्ता यूं ही बाधित रहेगा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को हुई तो मौके पर पहुंचे एवं डायरेक्ट ग्रामीणों द्वारा डायल 112 तथा नजदीकी पुलिस चैकी पर सूचना दी गई। मौके पर थाना कोतवाली नगर प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी तथा सीओ सिटी,एस डी एम नवाबगंज,एस आई गजेंद्र विक्रम सिंह ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी तथा ग्रामीणों द्वारा बाधित किए गए रास्ते को तुरंत खुलवाया। सभी ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही पुलिस प्रशासन तथा मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग ने सभी ग्रामीणों की सहमति से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की बात कही गई। तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान द्वारा लगभग एक घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को सम्समान पूर्वक स्थापित किया गया। ग्राम प्रधान ने एक सोलर लाइट भी मौके पर लगवाई। दोबारा ऐसी घटना ना हो इसलिए निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी ग्राम प्रधान द्वारा 24 घंटे में लगवाने के लिए कहा गया। मौके पर उपस्थित एस डी एम नवाबगंज ने ग्राम प्रधान एवं पुलिस प्रशाशन की मदद से एक सप्ताह के अंदर ग्राम मदारपुर में बौद्घ विहार स्थापना स्थल पर मिट्टी पटाई एवं सौंदरीयकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लेखपाल आलोक श्रीवास्तव नायाब तहसीलदार व तहसीलदार शरद सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग तथा ग्राम प्रधान तबस्सुम निशा पत्नी मोहम्मद नसीर अहमद, डायरेक्टर कलीम कुरैशी,उमेश गौतम,राम महेश गौतम,राम लखन गौतम,रमेश गौतम पिंटू गौतम अनिल कुमार गौतम तथा समस्त ग्राम वासियों की मौजूदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular