Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम

अयोध्या हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम

7 / 100 SEO Score

कूरेभार, सुल्तानपुर – अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित कूरेभार कस्बा शुक्रवार को भी जाम की चपेट में रहा। अपराह्न तीन बजे गुप्तारगंज बाजार से पटना चौराहे तक करीब छह किमी लंबा जाम लग गया। जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने बीच-बीच में रूट डायवर्जन भी किया। प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले और सेमरी बाजार मार्ग से आने वाले वाहनों को हलियापुर की तरफ से निकाला गया। अयोध्या से आ रहे वाहन प्रयागराज मार्ग पर चलते रहे। पुलिस ने हलियापुर की तरफ से आ रहे वाहनों को प्रयागराज और सेमरी बाजार मार्ग पर भेजा। हालांकि, रूट डायवर्जन से राहत नहीं मिली। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मुजेश टोल प्लाजा पर भी वाहनों की चार कतारें लगी रहीं। कूरेभार चौराहे पर रूट डायवर्जन किए जाने के बाद कुछ लोगों ने हलियापुर मार्ग से ग्रामीण सड़कों का सहारा लिया। गांव में भी वाहनों की कतार देखने को मिली। गोरखपुर निवासी मुन्नाराय ने बताया कि अयोध्या दर्शन करने जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कूरेभार पहुंचने में दो घंटे लग गए हैं। गाजियाबाद निवासी कृष्णा पवन ने बताया कि प्रयागराज से आ रहे हैं। सुल्तानपुर बाईपास से ही जाम मिला है। दो घंटे से जाम में फंसे हैं। महाकुंभ स्नान और काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन को आतुर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। इससे अयोध्या हाईवे पर वाहनों का तांता कम नहीं हो रहा है। वहीं, सहालग भी चल रही है। इस वजह से भी वाहनों का दबाव कम नहीं हो रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular