Homeउत्तर प्रदेशडंपर की टक्कर लगने से व्यक्ति की हुई मृत्यु

डंपर की टक्कर लगने से व्यक्ति की हुई मृत्यु

7 / 100 SEO Score

गदागंज, रायबरेली – थाना क्षेत्र गदागंज में बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया। गदागंज थाना क्षेत्र के माफी मजरे कुरौली बुधकर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (39) लुधियाना में प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पहले महाकुंभ में स्नान करने के लिए वह घर आए थे। शुक्रवार सुबह जितेंद्र को प्रयागराज जाना था। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे जितेंद्र गृहस्थी का सामान लेकर बाजार से घर लौट रहे थे। कुरौली बुधकर गांव के पास डंपर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको दीनशाहगौरा पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी बाल कुमारी, बेटी साधना (17), आसमां (16), बेटे अभय प्रताप (11), अक्षय प्रताप (10) के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular