Homeउत्तर प्रदेशमोरंग लदे डम्पर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

मोरंग लदे डम्पर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

7 / 100 SEO Score

देवा, बाराबंकी – विश्व प्रसिद्ध देवा शरीफ स्थित कौमी एकता द्वार के निकट मौरंग लदी डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे फतेहपुर के अगौली निवासी राहुल पुत्र कमलेश बाइक से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कौमी एकता द्वार पास अवैध तरीके से खड़े होने वाले टेंपो की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार राहुल सड़क पर जा गिरे। इसी बीच पीछे से आ रहे मौरंग लदे एक डंपर ने हेलमेट लगाए हुए राहुल के सिर पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तथा पीछे आ रहे एक रिश्तेदार राम सजीवन ने शिनाख्त करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं कस्बा पुलिस की लापरवाही के चलते प्रतिदिन आटो रिक्शा व टेंपो अवैध तरीके से सड़क किनारे खड़े होते हैं। जिससे जाम की स्थिति रहती है। इसी के चलते दुर्घटना होने की बात कही जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular