Homeउत्तर प्रदेश258 ग्राम अवैध स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, नगद 6000 रुपये भी

258 ग्राम अवैध स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, नगद 6000 रुपये भी

8 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह सहित पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षक एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी करके एक व्यक्ति को अवैध स्मेक बरामद कर जेल भेजा जाने का प्रकरण प्रकाश में आया है।बताते चले कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रा०स०घाट के नेतृत्व में सक्रिय अपराधियों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत उ०नि० अशोक कुमार वर्मा मय हमराह हे0का0 सुरेश चन्द्र, उमेश यादव द्वारा गत9फरवरी.2025 को समय करीब एक बजे पूरे चोरई नहर पुलिया के पास, थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी से 01 नफर अभियुक्त सुन्दरम पाठक पुत्र जय प्रकाश पाठक निवासी ग्राम कोटवा सडक थाना रामसनेही घाट बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 258 ग्राम अवैध स्मैक व 6000 रु0 नगद बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-70ध्2025 धारा 8ध्21 (ब) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड के लिए भेजा गया।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular