सुल्तानपुर – में आज उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने जमकर प्रदर्शन किया। जहां पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन/ उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पूरे नॉर्दर्न रेलवे में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी आवाज में सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर एन पी एस, फ्रिज महंगाई भत्ता ,एवं रनिंग एलाउंस के यात्रा भत्ता के हिसाब से मिलने वाले 25 परसेंट बढ़ोतरी न मिलने के विरोध में सुल्तानपुर के शाखा मंत्री पंकज दुबे एवं यूथ बिंग के सहायक मंडल मंत्री मुकेश कुमार के अगुवाई में लंच ऑवर में सुल्तानपुर स्टेशन प्लेटफार्म पर विरोध प्रदर्शन किया। गया। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रजीत कुमार संगठन मंत्री ,कोषाध्यक्ष एस पी यादव, रमेश कुमार रामविलास सियाराम चौरसिया मुराद अहमद विकास कुमार मंजीत यादव अभिषेक मौर्य अशोक आर्य धर्मेंद्र कुमार अर्पित त्रिपाठी शिवम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सत्यप्रकाश




