Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठीकार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की हुई मृत्यु

कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की हुई मृत्यु

शाहगढ़, अमेठी – वैवाहिक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने जा रहीं महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को रविवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच अन्य महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी राममूरत ई-रिक्शा से गौरीगंज थाना क्षेत्र के लादी का पुरवा राजापुर कौहार गांव निवासी विमला चौरसिया (55), दिव्या देवी, सुमन प्रजापति, विमला पाल, शिल्पा और तारावती पाल को लेकर सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र के शीतल दुबे का पुरवा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने ले जा रहे थे। रास्ते में अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव के पास पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में विमला चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक सहित अन्य को मामूली चोटें आईं। घायल विमला चौरसिया को कार चालक ने अपने वाहन से सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल सुल्तानपुर में उपचार के दौरान विमला की मौत हो गई। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। विमला चौरसिया की मौत के बाद परिवार बिखर गया। एक माह पहले पति शिवबरन की लंबी बीमारी से मौत के बाद विमला कैट्रर्स में काम कर परिवार का भरण-पोषण करतीं थी। बेटी कोमल की शादी 17 अप्रैल को तय करने के बाद विमला तैयारियां करने में जुटी थीं। दो अविवाहित पुत्री व एक पुत्र के पालन-पोषण संग पढ़ाई सहित अन्य जिम्मेदारी अकेले निभा रही थीं। विमला की मौत के बाद कोमल (20), खुशी (18) और बेटे चंदन का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहित छह बेटियों मनीषा, अनीषा, सुधा, पूनम, सुमन, सोनी को भी हादसे की सूचना दी गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। चंदन ने रोते हुए कहा कि अब हमारा घर कैसे चलेगा, बहन की शादी और पढ़ाई कैसे होगी, अभी तो पिता की मौत से उबरे भी नहीं हैं कि मां का साया भी छिन गया, हमारी खुशियों की किसकी नजर लग गई है।







RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular