Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशरास्ते ब्लाक किए जाने से परिषदीय शिक्षकों, आमजन को हो रही है...

रास्ते ब्लाक किए जाने से परिषदीय शिक्षकों, आमजन को हो रही है सबसे अधिक परेशानी

बाराबंकी – जनपद में कुछ रास्ते बाधित किए जाने से यूं तो सभी राहगीरों को तमाम दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सबसे अधिक परेशानी जिले में कार्यरत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को हो रही है।समय से घर से निकलने वाले शिक्षक जहां आम दिनों में सही समय पर अपने-अपने विद्यालय पहुंच जाते थे। वहीं अब तमाम रास्तों से वापस किए जाने के बाद शिक्षकों को अनजान रास्तों से घंटों चक्कर लगाकर देर से विद्यालय पहुंचना हो रहा है। इस बाबत शिक्षकों का कहना है कि यदि जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारी और जवानों को निर्देशित किया जाए कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को उनके गन्तव्य की ओर जाने से ना रोका जाए। तो यह सभी अपने-अपने समय पर अपने निश्चित मार्ग से होते हुए पूर्व की भांति विद्यालय पहुंच जाया करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular