मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रहरामऊ मे बुधवार की दोपहर मे खाना बनाते से समय गैस रिसाव के चलते लगी आग से फ्रिज, वासिंग मशीन सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाडी ने आग को शांत किया। ञतब तक हजारों रुपये की सामग्री जल गयी । बुधवार दोपहर करीब 2 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम रहरामऊ निवासी मो0 नफीस किदवाई पुत्र इरफान रसूल किदवाई के घर गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था कि अचानक गैस रिसाव के चलते आग लग गयी आग की बढ़ती लपटो को देख ग्रामीण आग बुझाने के अथक प्रयास किये लेकिन आग पर काबू नही पा सके। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया तब तक किचन मे रखी फ्रिज, वशिंग मशीन, मिक्सी सहित खाने की रखी सामग्री जलकर राख हो गयी।
कुकिंग गैंस लीक से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
RELATED ARTICLES




