रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्चा और एक किशोरी घायल होने का प्रकरण प्रकाश मे आया हैं। बताते चले कि सधावापुर गांव के पास की है, जहां पैदल जा रहे बच्चे को बाइक से टक्कर हो गई। सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव का रहने वाला 9 वर्षीय अभिनव (पिता रामानंद) गांव के पास पैदल चल रहा था। इसी दौरान इब्राहिमाबाद निवासी अमित कुमार (पिता मोलहे) अपनी बहन मनीषा को बाइक पर लेकर भिटरिया की ओर जा रहा था। सधवापुर गांव के निकट बाइक की बच्चे से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार किशोरी और बच्चा दोनों घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस (यूपी 32 बीजी 9159) चालक देशराज और ईएमटी वासुदेव मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले जाया गया। इलाज कर रहे डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मार्ग दुर्घटना में 09 वर्षीय मासूम सहित किशोरी गंभीर जख्मी
RELATED ARTICLES




