Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला 

पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला 

फतेहपुर, बाराबंकी- गुरूवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गनेशपुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार को उस समय हुई जब गुलाब चंद अपने खेत जा रहा था। उसी गांव के रहने वाले हरिप्रसाद उनकी पत्नी रिकां और बेटियां नेहा व रंगोली रास्ते में रोककर कहा सुनी करते हुए फावड़े से हमला कर दिया। गुलाब चंद बेहोश हो गया तो आरोपी उसे लातों घूसों से पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर गुलाब की बहन राम देवी और बहनोई अजय कुमार (निवासी ग्राम ऐनुद्दीन पुर थाना मो० पुर खाला) बचाने आए तो उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित परिवार घटना जानकारी देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। उप निरीक्षक मनोज कुमार राना के अनुसार दोनों पक्षों के शिकायती प्रार्थना पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular