Homeउत्तर प्रदेशपुण्य तिथि पर याद किए गए पुलवामा के बलिदानी वीर जवान

पुण्य तिथि पर याद किए गए पुलवामा के बलिदानी वीर जवान

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों की याद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में बलिदान वीर जवानों के चित्र के सम्मुख  दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय कार्य प्रांत प्रमुख पंकज पटवा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला देश विरोधी ताकतों की कायराना हरकत थी,जिसमें देश के 40 वीर जवान बलिदान हुए।इस घटना में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने लोगों से राष्ट्र सर्वोपरि के मूलमंत्र को अपनाने का संकल्प दिलाया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रबंधक विजय आनंद बाजपेई ने आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमले की कठोर शब्दों में निंदा की।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियां वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भुला नहीं सकती।

इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचारक विभम,नगर कार्यवाह प्रभात, प्रधानाचार्य कमलेश शुक्ला,अधिवक्ता कौशल किशोर त्रिपाठी,सचिन,शिवम,चर्चित सहित काफी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular