फतेहपुर, बाराबंकी – निन्दूरा वि0ख0 के धन्नाग तीर्थ स्थल पर शनिवार को एक दूर्लभ दृश्य देखने को मिला जहां विलुप्त होती प्रजाति का एक गिद्ध घायल अवस्था में बबूल के पेड पर लटकता दिखा। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खुज्जी गांव के रोहित कुमार, शेखर और अमर नाथ सहित कई ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए गिद्ध को नीचे उतारा और उसे पानी पिलाया ग्रामीणों ने पक्षी को उड़ानें का प्रयास भी किया। लेकिन वह चोटों के कारण उडने मे असमर्थ रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल गिद्ध को अपने साथ ले गई। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया गिद्ध उपचार कराया जा रहा है। यह घटना इस क्षेत्र में विशेष महत्व रखती है क्योंकि गिद्ध की प्रजाति इस जिले लगभग विलुप्त हो चुकी है।
धन्नाग तीर्थ स्थल के पेड़ पर लटका मिला गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
RELATED ARTICLES




