Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चार श्रद्धालुओं को पीटा, जाम से रहा बुरा हाल

पुलिस ने चार श्रद्धालुओं को पीटा, जाम से रहा बुरा हाल

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर, कूरेभार – महाकुंभ मेले को श्रद्धालुओं की भीड़ से शनिवार की रात से लेकर रविवार दोपहर तक तीन-तीन घंटे तक वाहनों के पहिए हाईवे पर थम रहे। इससे श्रद्धालुओं को वाहनों पर ही समय बिताना पड़ा। रविवार को कूरेभार क्षेत्र में कटका से लेकर अयोध्या जिले की करीब 10 किमी सीमा तक जाम लगा रहा। इसी बीच जाम में फंसे अमरोहा के श्रद्धालुओं का पुलिस से विवाद हो गया। पुलिस ने चार श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। रविवार को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के रुसहा चौराहे पर पुलिस ने गलत दिशा से जा रहे एक वाहन को रोक लिया। इसके बाद यात्रियों के वाहन का शीशा तोड़कर पुलिस ने श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। इस पिटाई में चार श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। महाकुंभ स्नान कर अयोध्या जा रहे मुरादाबाद जिले के श्रद्धालुओं का वाहन रुसहा चौराहे पर रविवार सुबह पहुंचा था। हाईवे पर चालक दूसरी साइड से निकालने लगा। तभी पुलिस ने रोककर वाहन पर डंडे से वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिस ने वाहन चालक की पिटाई की। उसके बचाव में विरोध किया तो पुलिस ने श्रद्धालुओं को भी पीटा। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल श्रद्धालुओं की पहचान प्रवेश शर्मा, मोनिका जैन, योगेंद्र शर्मा, दीक्षित शर्मा निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। दीक्षित शर्मा की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बतायाकि एक यात्री वाहन के गलत दिशा में जाने पर पुलिस उसे पीछे करवा रही थी। इस पर श्रद्धालुओं ने आपस में झगड़ा कर लिया और घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कूरेभार चौराहे व आसपास शनिवार रात व रविवार की दोपहर करीब 10 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। अयोध्या में रामलला दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को कूरेभार चौराहे से हलियापुर के रास्ते व प्रयागराज के श्रद्धालुओं के वाहनों को सेमरी रोड के रास्ते से गुजारा। इस कारण लिंक मार्गों पर जाम की समस्या दिनभर रुक-रुककर बनी रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular