Homeउत्तर प्रदेशसडक हादसे में 60वर्षीय बाईक सवार की मौत

सडक हादसे में 60वर्षीय बाईक सवार की मौत

8 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात शादी से घर वापस वाईक सवार 60वर्षीय अधेड की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के पेना पुरवा मजरे गोपाल पुर निवासी राजेंद्र प्रसाद 60 रसूल पुर गांव के मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे रविवार देर रात जब वो अपनी बाइक (यूपी 41 एएक्स 5069) से घर लौट रहे थे तब रामनगर रोड स्थित कस्बा फतेहपुर अम्बेडकर नगर मोहल्ले के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोर दार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेंद्र प्रसाद जोरों से सड़क पर जा गिरे।  उनके सर पर लगा हेलमेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वा सिर में गम्भीर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों परीक्षणोंपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तो परिवार में कोहराम मच गया।  कस्बा चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular