Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशपूर्व विधायक के आश्वासन बावजूद नहीं शुरू हुआ पुलिया निर्माण का निर्माण...

पूर्व विधायक के आश्वासन बावजूद नहीं शुरू हुआ पुलिया निर्माण का निर्माण कार्य

कोठी, बाराबंकी – पिछले पांच साल से विकासखंड सिद्धौर के नूरापुर के प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीण ने नवाबगंज रजबहा की नूरापुर की जर्जर पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं मगर अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोग विद्युत खंभे के सहारे नहर को पार करते हैं। आए दिन हादसा होने के साथ कई बार छात्र-छात्राएं साइकिल समेत नहर में गिरकर चोटिल  भी हो चुके हैं। लेकिन क्षेत्रीय व जिले के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बताते चलें कि पूर्व में जून 2021 को पूर्व विधायक को ग्रामीणों ने एकत्र होकर शिकायती पत्र देकर पुलिया निर्माण की गुहार लगाई थी। लेकिन नूरापुर पुलिया की कोई आज तक जनप्रतिनिधि सुध तक नहीं लिया। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि सिद्धौर ब्लॉक की नूरापुर प्रधान रिंकी सिंह, उनके प्रतिनिधि विनोद सिंह मिंटू भैया के नेतृत्व में पूर्व विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत (अब एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष) को पत्र देकर बताया था कि उनके गांव समीप 50 वर्ष पहले नवाबगंज रजबहा पर पुलिया का निर्माण था। लोगों का वाहन समेत आवागमन था। मगर बीते कई सालों से जर्जर पुलिया की स्लेप खत्म हो गई। ग्रामीण जर्जर पुलिया की दीवार पर विद्युत खंभा लगाकर पैदल व साइकिल से ही अवागमन करते हैं। सरकारी गल्ला की दुकान पर राशन लेने, विद्यालयों को बच्चों व किसानों के कृषि यंत्र समेत खाद बीज आदि के लाने ले जाने में समस्या होती है। उन्होंने निर्माण का आश्वासन दिया था। अब करीब 5 साल बीतने को है।  मगर समस्या जस की तस पड़ी हुई है। जबकि कुम्हरावां, अजौवा, उस्मानपुर, पहाड़ापुर खास, नूरापुर व मझियावां समेत दो दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन है। यही से बीएलवी, एचएलवी, जीडीएलबी व आदर्श इंटर कॉलेज तथा सरकारी स्कूलों के हजारों समेत  छात्र-छात्राओं का भी आवागमन है। वह अपनी सुरक्षा समय करीब दो किलोमीटर दूर अन्य मार्गो से कोठी पहुंचना पड़ता है या फिर समय बचत को लेकर इसी रास्ते से निकले। प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह का कहना है कि पुलिया पांच साल पहले वाली ही स्थिति में आज भी जर्जर है। अगर इस मामले को समय से नहीं कराया गया तो हम सैकड़ो लोग मुख्यमंत्री को ज्ञापन देखकर अवगत कराएंगे। वहीं क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत का कहना है कि पूर्व विधायक को दिए गए पत्र की मुझे जानकारी नहीं है। पुलिया निर्माण का कार्य प्रस्ताव में शामिल कराया जाएगा। और जल्द ही आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular