फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र अन्तर्गत भारत सरकार की स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने नगर पंचायत फतेहपुर क्षेत्र का दौरा किया। जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने विभिन्न वार्डों का सर्वेक्षण किया टीम सटटी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां छात्र छात्राओं के लिए पेयजल व्यवस्था शौचालय की स्वच्छता और कक्ष कक्षाओं की साफ सफाई की जांच की। यहीं सर्वेक्षण के दौरान व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों का भी दौरा किया। तत्पश्चात टीम ने घरों में कचरें के पृथक्करण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने देखा की क्या लोग गीला और सुखा कचरा अलग अलग कर रहे हैं।
केन्द्रीय टीम ने फतेहपुर के क्षेत्रों में किया स्वच्छता का निरीक्षण
RELATED ARTICLES




