Homeउत्तर प्रदेशविहिप के तीन दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का पूजा अर्चना कर हुआ...

विहिप के तीन दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का पूजा अर्चना कर हुआ शुभारंभ

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा फाल्गुनी मेले में लोधेश्वर महादेवा आने वाले श्रद्धालुओ व कांवड़ियों के लिए तीन दिवसीय निशुल्क चाय पानी चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक सुभाष,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी पी सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार मिश्रा व वीएचपी जिला मंत्री राहुल कुमार प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया।सेवा शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया। संघचालक को तीन दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ सामूहिक रूप से करते हुए आरएसएस के खंड  सुभाष ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग मंत्री समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डॉ राजेंद्र प्रसाद दुबे की प्रेरणा से संचालित हो रहे इस शिविर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। यह बहुत ही मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। यह अनवरत रूप से चलता रहे यह हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने कहा की ऐसी सेवा का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता है।
आए हुए श्रद्धालुओं व कांवरियों को डॉ.पितांबर लाल मौर्य, डॉ.संदीप पाल, डॉ संदीप सिंह, डॉ सुमन अवस्थी, खंड प्रचारक आर्यन, प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा, उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, आशुतोष कुमार दुबे, गोविंद बाजपेई, विनय बाजपेई,, सार्थक दीक्षित, सुनील गौतम, पवन लोधी, रामू राजपूत, राम कैलाश यादव, राजेश कुमार मौर्य, शुभम, अतुल दीक्षित, रामतेज अजय वर्मा गोविंद राजपूत सागर आशुतोष मिश्रा आदि ने आए हुए श्रद्धालुओं को चाय पानी बिस्किट वितरित किए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular