Home बाराबंकी अश्लीलता से रोका तो दबंगों ने बाप बेटी को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज

अश्लीलता से रोका तो दबंगों ने बाप बेटी को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज

0
अश्लीलता से रोका तो दबंगों ने बाप बेटी को बुरी तरह पीटा, मुकदमा दर्ज
7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चे से अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर दो युवकों ने महिलाओं सहित परिवारीजनों को बुरी तरह मारा पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को गांव के अंकित रावत उनके पुत्र से अश्लील हरकतें कर रहा था और गालियां दे रहा था जब उमेश ने इसका विरोध किया तो अंकित ने गांव ही के दीग्विजय वर्मा के साथ मिलकर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने उमेश और उनकी पुत्री अंशुमा को लाठी डण्डों से जमकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश और अंशुमा को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर इलाज के लिए भर्ती कराया है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here