Homeउत्तर प्रदेशकार व बाईक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन जख्मी

कार व बाईक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन जख्मी

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई की मारुति वैन और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है। बाईक सवार की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शादी समारोह में परिवार सहित सधनीपुरवा जा रहे अमेठी के तिलोई फूला निवासी संतोष जायसवाल अपने परिवारीजन राकेश जायसव् की कार जैसे ही कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भीखरपुर समीप पहुंची सामने से आ रही बाईक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का शीशा टूट गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक सवार देवीगंज निवासी धर्मेन्द्र जायसवाल का हैलमेट भी टूट गया। जिससे हैलमेट के प्लास्टिक का शीशा टूट कप चेहरे में घुस गया। सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया। डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular