Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशलोज पा महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कि कार्यकर्ता बैठक

लोज पा महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कि कार्यकर्ता बैठक

फतेहपुर, बाराबंकी – फतेहपुर सूरतगंज मार्ग स्थित लोजपा कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी की अगुवाई में सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रोली राज वंशी ने की। प्रदेश अध्यक्ष गीता देवी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बहनें सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। साथ ही चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करें। बाराबंकी जिला अध्यक्ष दीक्षा गौतम ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा स्तर पर बैठकें कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। उनका कहना था कि गांव-शहर के लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट शाइमा खान, लखनऊ जिला प्रभारी सुमन सिंह, बाराबंकी नगर अध्यक्ष अंजलि सैनी, फतेहपुर नगर अध्यक्ष, बेलहरा नगर पंचायत की पप्पी सैनी और फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा रावत सहित कई महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular