Homeउत्तर प्रदेशबिनाकारण हटाने को लेकर टोल कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, भरी हुंकार

बिनाकारण हटाने को लेकर टोल कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, भरी हुंकार

3 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने शहाबपुर टोल प्लाजा का टेंडर बदलते ही कंपनी ने पहले से लगे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने एव चाय नाश्ता खाना न देने से नाराज टोल कर्मियों ने गुरुवार विरोध जताया और रखने की मांग की। बताते चले कि शाहबपुर स्थित टोल प्लाजा का ठेका अभी तक कोरल एसोशियट कंपनी के नाम से था। बुधवार से ठेका शिवचंद्रा त्रिपाठी प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया। नई कंपनी को टोल मिलते ही मैनेजर मोहित नागपाल ने पहले से तैनात करीब 25 टोल कर्मचारियों  का वेतन कम करने एव डियूटी के समय चाय नास्ता एव भोजन न देने का एलान कर दिया नई कम्पनी के आदेश को न मानने पर नौकरी से निकालने की बात कहने पर टोल के कर्मचारी विरोध करने को मजबूर हो गये। कर्मचारियों का कहना है कि पहले सुप्रवाइजरो 13 हजार रुपये मासिक वेतन टोल कलेक्शन वालो को साढ़े दस रुपये चाय नाश्ता एव खाना मिलता था तथा 8 घंटे की डियूटी थी लेकिन अब नई कंपनी ने महज सात से आठ हजार रुपये वेतन और 12 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। हंगामे की सूचना पर थाने से पहुंचे उपनिरीक्षक शिवकुमार ने दोनों पक्षों से बात कर शांति से निर्णय निकालने की बात कही।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular