Homeउत्तर प्रदेशसरांयमिहि ग्राम में मनरेगा कार्य में फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने

सरांयमिहि ग्राम में मनरेगा कार्य में फर्जीवाड़ा का मामला आया सामने

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी – मनरेगा कार्य में फर्जीवाड़ा का मामला थाना सतरिख के ग्राम पंचायत सरांयमिहि पोस्ट भिटौली कला में सामने आया है।
ग्राम पंचायत के चक्र मार्ग की गाटा संख्या 324 पर पूर्व के कार्यों को वर्तमान कर दिखाया विषयक जा रहा है। ग्राम सभा सराय मिही पोस्ट भिटौली कला थाना सतरिख तहसील नवाबगंज जनपद के ग्राम पंचायत के पूर्वप्रधान दवारा पटवाये गये चक्र मार्ग की गाटा संख्या 324 चिनहट सतरिख मार्ग के ग्राम सराय मिही की तरफ पंचायत निधि से कार्य करवाया गया था। इसके बाद ग्राम सभा में ही उक्त चक्र मार्ग से लगे कुछ खेतों की बिक्री हो जाने के बाद उक्त मार्ग को दोबारा खेत खरीदने वाले लोगों ने निजी कार्य को लेकर अपनी जमीन से लेकर चक्र मार्ग को मिलाकर चैड़ीकरण करके उस पर मिट्टी पटवाया गया। इसके बाद वर्तमान ग्राम प्रधान व उसके पुत्रों द्वारा बीते गुरुवार 27 फरवरी को लगभग तीन बजे ग्राम पंचायत के ही मनरेगा मजदूरों को बुलाकर उक्त चक्र मार्ग पर फावडा व टोकरी  लेकर खडादोबारासे ब्लाॅक के कुछ कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचाकर यह दिखाया कि उक्त कार्य वर्तमान प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। इसके बाद ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारियों मिलकर उक्त कार्य का पैसा निकाल लिया जाता है। इस पर जांच करके उचित कार्यवाही की जाए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular