Homeउत्तर प्रदेश50 महिलाओं को तीन करोड रुपए क्रेडिट की दी गई सुविधा

50 महिलाओं को तीन करोड रुपए क्रेडिट की दी गई सुविधा

8 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर के सभागार कक्ष परिसर में शनिवार को आयोजित कैंप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को करीब तीन करोड रुपए का पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट सुविधा दी गई। उन्हें व्यवसाय कर स्वयं पैरों पर खड़ा होकर आगे बढ़ाने के उनके सपने को साकार करने पंख लगाए गए। कैंप में एनआरएलएम उपायुक्त वीके मोहन, पीएनबी के मंडल प्रमुख राजकुमार सिंह, उपमंडल प्रमुख मनीष चैधरी, जिला सन्वंयक साकेत कुमार, मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार आदि की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। जिसमे एनआरएलएम उपायुक्त श्री वीके मोहन द्वारा स्वयं सहायता पांच सूत्र को दोहराया गया।उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि नियमित साप्ताहिक बैठक,नियमित साप्ताहिक बचत,नियमित आर्थिक लेनदेन,समयानुसार ऋण वापसी एवं कार्यों का लेखा जोखा रखना आदि पर चर्चा की गई।इसी साथी कृषि लोन,सोना ऋण व व्यवसाय लोन के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान जनपद की सफल समूह की महिलाओं कहानी भी बतलाई गई।इसका संचालन पीएनबी शाखा उस्मानपुर कोठी के मैनेजर कौशल बाजपेई द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्लॉक मिशन मैनेजर सबा फातिमा,दिलीप कुमार अरविंद कुमार मौजूद रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular