मसौली, बाराबंकी – थाना व कस्बा मसौली निवासी अभय सिंह से साइबर ठगों ने ऐप डाउनलोड कराकर 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम सेल की टीम ने साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंटध्बैंको से पत्राचार कर 50,000ध्- रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराया।
बताते चले मोबाईल फोन पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर मसौली क्षेत्र के रहने वाले अभय सिंह से साइबर फ्रॉड कर 50 हजार का इन्वेस्ट करा लिया तथा नम्बर को ब्लैंक करने पर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर सेल, को ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट में दोगुना प्रॉफिट के नाम पर फ्रॉड किए जाने का उल्लेख था। मामले को संज्ञान मे लेते हुए साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय, संजीव कुमार यादव, उपनिरीक्षक इफलाक अहमद, आरक्षी नीरज यादव, राजन यादव अभिषेक चम्पारण, सुधाकर सिंह अंकुश चैधरी, पंकज सिंह,अंकित यादव तत्काल साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर तकनीकी का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंटध्बैंको से पत्राचार कर 50 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराया । प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल विनय प्रकाश राय ने बताया कि आजकल मोबाईल के जरिये ऑनलाइन ठगी तेजी से चल रही है ठगी जिससे बचने के लिए समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
साइबर ठगों ने ऐप डाउनलोड कराकर 50 हजार रुपए की कर ली ठगी, पुलिस ने रकम कराई वापस
RELATED ARTICLES




