Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशउपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल गिद्ध

उपचार के बाद स्वस्थ हुआ घायल गिद्ध

फतेहपुर, बाराबंकी – वन विभाग ने एक विलुप्त प्रजाति के गिद्ध को सफल इलाज के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। यह गिद्ध 14 फरवरी की शाम को घुंघटेर थाना क्षेत्र के धन्नाग तीर्थ स्थल पर घायल अवस्था में मिला था। ज्ञात हो कि बिजली के तारों से टकराने के कारण गिद्ध के दोनों पैर और पंख क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गिद्ध को वन रेंज देवा ले गई। और वहां पशु-चिकित्सक की देखरेख में 15 दिनों तक इसका इलाज किया गया गिद्ध के पूर्ण स्वस्थ होने के बाद वन विभाग ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर इसे छोड़ने की तैयारी की।
वन रेंजर देवा मयंक सिंह के अनुसार गिद्ध को नदी किनारे स्थित प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। कुछ समय तक वहां विचरण करने के बाद गिद्ध ने स्वतंत्र उड़ान भरी और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular