Homeउत्तर प्रदेशदो पक्षों में मारपीट आ़धा दर्जन लोग हुए जख्मीं  

दो पक्षों में मारपीट आ़धा दर्जन लोग हुए जख्मीं  

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – कुर्सी थाना क्षेत्र के दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के शिकायती पत्र पर मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो हबीबपुर निवासी रेशमा ने फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 28 फरवरी की रात कसियापुर गांव के संतोष कुमार, मयाराम, अरुण कुमार और अमरीश कुमार ने अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया। यह घटना नारायणपुर गांव के मोड़ पर हुई।
आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में रेशमा के भाई दीपक, रिश्तेदार विशाल और अरविंद को गंभीर चोटें आईं। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। जबकि दूसरे पक्ष से राहुल कुमार और उनके पिता कैलाश चंद्र भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेशमा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular