Homeउत्तर प्रदेशसोने चांदी के कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने जख्मी कर लूटने का...

सोने चांदी के कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने जख्मी कर लूटने का किया प्रयास

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर,  बाराबंकी – थाना असन्द्रा की पुलिस चैकी सिद्धौर क्षेत्र के चंद कदमों की दूरी पर कोठी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के उसे पर सोने चांदी के कारोबारी कस्बा सिद्धौर से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।कि अज्ञात बदमाशों ने पिता पुत्र को जख्मी कर सोने चांदी का बैग लूटने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम चंद्रभान पुर निवासी पूर्व प्रधान रूप नारायण वर्मा नगर पंचायत सिद्धौर के मील चैराहे के निकट भारत मेडिकल स्टोर के पास सिद्धौर देवीगंज मार्ग पर सोने चांदी की दुकान खोल रखी है। रविवार को दुकान बंद कर अपने पुत्र आकाश के साथ सायं काल अपनी बाइक से घर जा रहे थे। कि सिद्धौर ख्वाजापुर मार्ग पर काशीराम कॉलोनी के उसे पार पीछे से दो मोटर साइकिल सवार बदमाश उन्हें घेर लिया और बैग में रखें सोने चांदी के जेवरात छीनने लगे। लेकिन जब बैग नहीं छीन पाये तो तमंचे से आसमानी फैर किया उसके बाद पिता पुत्र को देसी तमंचे की वट से बुरी तरह मारा पीटा जिससे पूर्व प्रधान रूप नारायण वर्मा के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी लोग दौड़े और बदमाश अपने को घिरा देख पिता पुत्र को छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिद्धौर चैकी प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा अपने सिपाहियों के साथ मौके पर जब तक पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए। वारदात थाना कोठी क्षेत्र में हुई जिसकी सूचना कोठी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंच कर कोठी पुलिस ने जानकारी ली और घायलों को थाना कोठी ले गई।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular