Homeउत्तर प्रदेशरामनगर डिग्री कॉलेज का नाम बदलने की उठी मांग,सांसद तनुज पुनिया ने...

रामनगर डिग्री कॉलेज का नाम बदलने की उठी मांग,सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल व केंद्रीय शिक्षामंत्री को लिखापत्र

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – स्थानीय जनता की मांग पर माननीय सांसद तनुज पुनिया जी ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि रामनगर डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर स्वर्गीय राजा रत्नाकर सिंह महाविद्यालय, रामनगर रखा जाए। बताते चलें कि अपने पत्र में सांसद ने जिक्र कियि है कि रामनगर के लोकप्रिय राजा स्वर्गीय अमर कृष्ण प्रताप नारायण सिंह को उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और समाज के प्रति समर्पण के लिए आज भी याद किया जाता है। जिन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रामनगर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  
ब्लॉक, तहसील, थाना, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। विशेष रूप से उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अपनी 100 बीघा जमीन स्वेच्छा से दान में दी थी। ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, उन्हें अपने ही क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। सांसद श्री पुनिया ने  राज परिवार की विरासत को सहेजने की अपील करते हुए लिखा कि पत्र में सांसद श्री पुनिया ने इस बात को भी प्रमुखता से रखा कि रामनगर राज परिवार, रैकवार क्षत्रिय का परिवार है, का समाज और शिक्षा में योगदान अविस्मरणीय है। इस परिवार के वर्तमान वारिस स्वर्गीय राजा रत्नाकर सिंह, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके कोई संतान भी नहीं है, उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए रामनगर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।  

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular