Homeउत्तर प्रदेशहाईवे किनारे डाली गई वेस्टेज गिट्टी कभी भी बन सकती है हादसे...

हाईवे किनारे डाली गई वेस्टेज गिट्टी कभी भी बन सकती है हादसे का शिकार

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – रामसनेहीघाट में लखनऊ-अयोध्या एन एच 27 हाईवे पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरियाबाद ओवरब्रिज के पास हाईवे किनारे वेस्टेज गिट्टी डाली गई है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह गिट्टी हाईवे की मरम्मत के दौरान खराब पाई गई थी। इसे हाईवे से सटाकर रख दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह वाहनों के लिए खतरा बनी हुई है।जनसंदेश टाइम्स ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी बाराबंकी और नगर पंचायत अधिकारियों से वेस्टेज गिट्टी को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे किसी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। एन एच आई विभाग से इस मामले में संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया। स्थानीय प्रशासन और विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा से इस मामले से संबंधित जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका सीयूजी नम्बर कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular