Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी मे ताला लगाने के साथ हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज मे नमूने भरे...

बाराबंकी मे ताला लगाने के साथ हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज मे नमूने भरे गये

हैदरगढ़, बाराबंकी – तमाम शिकायतों के बाद जागे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने तमाम खाद्य सामग्रियों की दुकानों का औचक निरीक्षण करते कई दुकानों से सेम्पल भरा। जानकारी मिलते ही नकली व मिलावटी सामान बेच रहे दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। बताते चलें कि उ.प्र.लखनऊ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त वा डीएम शशांक त्रिपाठी के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण करने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य-2 डाॅ शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  नीरद पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, श्रीमती प्रिया त्रिपाठी, श्रीमती शिवा श्रीवास्तव, श्रीमती पल्लवी तिवारी, डाॅ अंकिता यादव व श्रीमती अनुराधा मिश्रा आदि ने ग्राम भूहेरा स्थित वी0 राइड इण्डिया प्रा0लि0 फर्म आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा खाद्य तेलों की पैकिंग करते मिले। मौके पर विवाम, बसुधारा, शेरा एवं नेचर ड्रॉप नाम से पैकिंग करते रंगे हाथ पकड़े ग़ए। तो वहीं पैकिंग स्थल की स्थिति अस्वच्छ व अस्वास्थ्यकर थी। कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी संतोषजनक नहीं मिलने पर सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया। विभिन्न ब्राण्ड नाम से पैकिंग करने के लिये आवश्यक प्रपत्र मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया । पैकिंग किये जाने वाले खाद्य तेलों की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मौके पर नमूना संग्रहण करने की कार्यवाही करते हुए 9920 लीटर खाद्य तेल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 15,00,000/- सीज किया गया। कई दुकानों पर मारे गए छापे में लाखों का गुणवत्ता हीन , खराब सामग्री सीज की गई तो कई दुकानों पर सेम्पल भरा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular