Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या को लेकर सभी जनपदों में...

सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या को लेकर सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है

12 / 100 SEO Score

सीतापुर – जिले में शनिवार को दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पत्रकारों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। राघवेंद्र वाजपेयी महोली कस्बे के रहने वाले थे और दैनिक जागरण अखबार में महोली तहसील के लिए पत्रकारिता करते थे।शनिवार दोपहर को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की भी मांग की गई है।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular