बाराबंकी – जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुन्ना पुत्र शौकत अली, निवासी ग्राम बेरिया, थाना जहांगीराबाद, ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि जब वह अपने आलू की रकम मांगने ग्राम मरकामऊ गया, तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, कमरुद्दीन, राकेश और कन्हैयालाल समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले के दौरान एक आरोपी मेंहदी ने लाठी से सिर पर वार किया, जिससे मुन्ना का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित अपने पुत्र के साथ थाना बदोसराय पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही उसकी मेडिकल जांच कराई गई। मुन्ना ने आरोप लगाया है कि हमलावरों का पुलिस में ऊंचा प्रभाव होने के कारण उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वह जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचा और अपने घावों का इलाज करवाया।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक को भी शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी उनकी आलू की रकम हड़पना चाहते हैं और भविष्य में भी उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
आलू की रकम मांगने गए व्यापारी पर जानलेवा हमला
RELATED ARTICLES




