Homeउत्तर प्रदेशयुवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असंद्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर से निकले एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असन्द्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी राममगन साहू  26 वर्षीय पुत्र रामकिशोर साहू होली के दिन घर से निकला था।देर रात उसका शव गांव के बाहर स्थित एक पेड़ में गमछा के फंदे से लटका मिला। देर रात होली मिलन से लौट रहे लोगों ने जब उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular