Homeउत्तर प्रदेशमजदूरी मांगने पर हैवानों की दरिदंगी से युवक ने फांसी लगा दी...

मजदूरी मांगने पर हैवानों की दरिदंगी से युवक ने फांसी लगा दी जानयुवक की मौत के बाद जागी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

टिकैतनगर, बाराबंकी – मानवता को शर्मसार करने वाला मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र में सामने आया है। जिसमें मजदूरी का मात्र 3500 रुपए मांगना एक श्रमिक को इतना मंहगा पड़ गया कि भारी टार्चर के साथ राक्षसी प्रवृति के लोगों ने ना सिर्फ बर्बरता से मारा बल्कि उसे घर से अगवा कर मारने पीटने के साथ जानकारी अनुसार उसके मुंह में पेशाब तक कर दिया। जिससे मानसिक तौर पर जान दे चुके युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी और क्रास एफआईआर में अति माहिर होती जा रही जनपद पुलिस के बड़े अधिकारी ने इतनी बड़ी घटना पर भी शर्मनाक सुबूत ना मिलने वाला बयान दे गिरती जा रही पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता को सरेआम ला बड़ा सवाल सरकार व आवाम के समक्ष खड़ा कर दिया है कि कहीं सच लिखने पर वर्दी का मनोबल गिरता है तो अमानवीय कृत्य पर सुबूत की बात करने से क्या नैतिक पतन नहीं दिखाई देता? प्राप्त जानकारी अनुसार थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोबरहा मजरे-करौनी निवासी राकेश कुमार पुत्र भुलई प्रसाद का पुत्र योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने जब अपने जिला सुल्तानपुर में किये गये मजदूरी का 3500 रुपया मांगने इसी गांव गोबरहा निवासी राम कुमार पुत्र अशोक कुमार के घर पर बीती 12 मार्च 2025 की शाम 6रू30 गया, तो राम कुमार ने मजदूरी भुगतान देने से मना कर दिया। यहीं नहीं पुलिस में दी तहरीर अनुसार आरोपी योगेन्द्र को मारने पीटने लगे। जिससे किसी तरह बचकर योगेन्द्र घर आया। तो पीछे पीछे गोबरहा मजरे करौनी निवासीगण  राम कुमार उर्फ रामू, मनीष, सोनू पुत्र अशोक कुमार व कल्लू पुत्र सुन्दर लाल, अमरीष व मोहन पुत्रगण कल्लू लाठी डण्डे से लैस होकर घर पर आ गये और लाठी डंडा से गाली गुलौज करते हुए मारने पीटने लगे। जब परिवारीजनों ने योगेन्द्र को बचाने का प्रयास किया तो दबंग आरोपीगण ने परिवारीजनों पर भी हमला करते हुए लाठी डड्डे से मारने पीटने लगे। जिसमें परिवारीजन चोटिल हो गए। इसी का फायदा उठा आरोपी दबंग योगेन्द्र को जबरन अगवा कर योगीराज में भी अपने घर उठा ले गये। जहां योगेन्द्र के परिवारीजनों को बताए अनुसा घर पर भी बांध कर मारापीटा वा जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। 14 मार्च को समय करीब 2 बजे दोपहर में पीएचसी अस्पताल के पास पुनः मारने पीटने लगे और अपमानित करते हुए जानकारी अनुसार मुंह में पेशाब तक कर दिया। जिसके बाद परिवारीजनों के बताए अनुसार योगेन्द्र का शन अगले दिन सुबह घर के पीछे खेत में लगे पेड़ में कपड़े के फन्दे से लटकता मिला। योगेन्द्र के परिवारीजनों ने जब शव पेड़ से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया। जिसे सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने  शव को फन्दे से नीचे उतारा। जानकारी अनुसार मृतक के मृत्यु से पूर्व आडियो-विडियो अपने मोबाइल में बनाया है। टिकैतनगर कोतवाल रितेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कोतवाल ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम किया है। तो वहीं मामले ने  हैवानियत को लेकर जब तूल पकड़ा तो मीडिया को दिए बयान में मृतक पर आरोपियों द्वारा पेशाब किए जाने की बात सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसके सुबूत ना होने की बात कही। जिसकी जानकारी वायरल होते ही क्षेत्र में जारी चर्चाओं सहित हर जगह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अब बेहतर कानून प्रशासन के चलते रामराज्य की तैयारी में लगे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुख्यमंत्री जिम्मेदारों पर क्या एक्शन ल्ते हैं या सब धान एक बराबर ही रहता है ये देखने वाली बात होगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular