फतेहपुर, बाराबंकी – सड़क हादसे में स्कूटी सवार चाचा और भतीजी घायल हो गए। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3रू30 बजे बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित शारदा नहर पुल पर हुआ। ज्ञात हो सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय हरिलाल और उनकी भतीजी आरती देवी स्कूटी से देवां के खेवली में रिश्तेदार के यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. हिमांशु ने बताया कि हरिलाल के सिर में गंभीर चोट आई है।
उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं आरती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर भेज दिया गया है।
चाचा और भतीजी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES




