Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत, शव रख ग्रामीणों ने किया...

संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत, शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मसौली, बाराबंकी – सोमवार की देर शाम मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बाहु मजरे सहादतगंज मे संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत पर मसौली पुलिस द्वारा तहरीर न लेने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम भयारा मे शव रखकर हंगामा किया। जिसमें पुलिस पर मृतका की पांच वर्षीय पुत्री द्वारा बारबार पिता ने मारा पिता ने मारा कहने का अनसुना करने व एक वृद्धा को धक्का देने पर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर आने की बात क्षेत्र में चर्चाओं में है। बताते चले कि जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा मजरे भयारा निवासी स्वर्गीय मंशाराम की पत्नी फूलमती ने करीब 8 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शिवरानी का विवाह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बाहु मजरे सहादतगंज निवासी ओमप्रकाश उर्फ ननकू पुतर्् रामहरख के साथ किया था जिनके एक 5 वर्षीय पुत्री स्नेहा 3 वर्षीय पुत्री पीहू व 6 माह का पुत्र सिंचित है। शिवरानी 6 बहने है तथा कोई भाई न होने के कारण शिवरानी के पति ओमप्रकाश उर्फ ननकू सर्सु रामहरख सास कबूतरी, जेठ साहबलाल व ननदोई पिंटू पुत्र पच्चू निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना कोठी मायके की जमीन् को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहे थे जिसको लेकर आये दिन शिवरानी को प्रताड़ित करते थे दो दिन पूर्व मृतका के पति ने अपने साढु राम उजागर को फोन कर बताया कि हम लोग किसी न किसी दिन शिवरानी को मार डालेंगे जिसकी रिकार्डिंग राम उजागर के पास मौजूद है। सोमवार की देर शाम शिवरानी के पति ओमप्रकाश उर्फ ननकू ने मृतका के मायके फोन कर बताया कि हमने शिवरानी को मार दिया है और शव घर पर पड़ा है । मृतका की विधवा माँ फूलमती अपने अन्य दामादो के साथ जब मो0र्पु बाहु पहुंची तो शिवरानी का शव बेड पर पड़ा था और ससुराली जन फरार थे सूचना पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने सभी पहलुओं की जानकारी ली तथा मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
मसौली। मुकामी पुलिस के रवैऐ से नाराज ग्रामीणों के प्रदर्शन से भयारा हेतमपुर मार्ग पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक आवागमन ठप्प रहा। सूचना पर उपजिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ एव मसौली व जहागीराबाद पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आशासन के बाद ग्रामीणों ने दाह संस्कार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular