Homeउत्तर प्रदेशविकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का हैदरगढ़ विधायक ने किया उद्घाटन

विकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का हैदरगढ़ विधायक ने किया उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास खंड कार्यालय त्रिवेदीगंज परिसर में विकास खंड स्तरीय प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें विधायक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने शिशुओं का अन्नप्राशन कराने के साथ प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके साथ कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी मो.शम्स तबरेज खॉ, त्रिवेदीगंज पशु चिकितसाधिकारी इंदू बाला अनुपस्थित रही। विधायक दिनेश रावत ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, उपजिलाधिकारी व बीडीओ प्रियंका सिंह के साथ विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, पशु, आंगन वाड़ी विभाग व पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की। इन विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। विधायक दिनेश रावत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश में एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की गिनती आज देश के अग्रणी प्रदेशों में होने लगी है।  भाजपा सरकार में 500 वर्षों से चले आ रहा इंतजार खत्म हुआ और भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जिसने हमारे प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई है। बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर में कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है अब मथुरा में भगवान श्री कृष्ण के दरबार को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए इसी बजट में 1000 करोड रुपए खर्च करने जा रहे हैं। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने 8 वर्षों में तमाम सारे ऐतहासिक काम किए है 8 वर्ष पहले लोग कहते थे कि जहाँ पर सड़कों में गड्ढे दिखना शुरू हो जाये तो समझ लीजिये उत्तर प्रदेश शुरू हो गया है। विधायक दिनेश रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह के साथ गांवों में कराये दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मु. शम्स तबरेज खा, बीडीओ प्रियंका सिंह, आपूर्ति निरीक्षक प्रभास त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर हरप्रीत सिंह, सीडीपीओ आराधना यादव, थाना प्रभारी दोमित्र सेन रावत के अलावा ग्राम प्रधान पोखरा लल्लन बाबू, प्रधान अभय प्रताप सिंह गुड्डू, प्रधान अजय प्रताप सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान महेंद्र शाह सिंह, प्रधान गुड्डू सिंह बेलारी ,राम निवास शाहपुर संदीप सिंह खैराबीरु रप्पन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular