Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबीडीओ की अध्यक्षता में सेवा सुरक्षा सुशासन समारोह का हुआ आयोजन

बीडीओ की अध्यक्षता में सेवा सुरक्षा सुशासन समारोह का हुआ आयोजन

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – सेवा सुरक्षा सुशासन समारोह का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी अदिती श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। एमएलसी अंगद सिंह के प्रतिनिधि दुर्गेश दीक्षित और अमरेंद्र कुमार सिंह ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृत पत्र और चाबियां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग ने 5 टीबी मरीजों को पोषण किट दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। आंगनबाड़ी ने महिलाओं की गोद भराई की। राजस्व विभाग ने सहायता चेक और घरौनी का वितरण किया। पुलिस विभाग ने जनता और महिला सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, न्यायिक उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता, तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत शम्भूनाथ पाठक, सीएचसी अधीक्षक डॉ सन्तोष सिंह, सीडीपीओ अर्चना वर्मा, सुपर वाइजर अर्चना सिंह, लेखपाल सन्दीप वर्मा शुभेन्द्र अवस्थी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार वर्मा और तकनीकी सहायक अखिलेश वर्मा सहित कई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular