Homeबड़ी खबरपलवल में नशे के विरुद्ध अलख जगाई हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो...

पलवल में नशे के विरुद्ध अलख जगाई हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो की टीम पहुंची श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला

7 / 100 SEO Score

पलवल – हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। इस कड़ी में आज ब्यूरो द्वारा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला पलवल में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बकेट चैलेंज को मुख्य धारा में रखा गया। विश्वविद्यालय के स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी के डीन प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़ की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा आज विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रोफेसर आर एस राठौड़ से संपर्क स्थापित कर बकेट चैलेंज अभियान चलाया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह साहब की सकारात्मक सोच के अनुसार बकेट चैलेंज अभियान चलाया गया है। इस अभियान से यह अभिप्राय है कि जिस प्रकार बाल्टी के दूषित जल को हम अपने दैनिक जीवन में किसी भी प्रयोग में नहीं लाते हैं, जैसे स्नान करना, बर्तन धोना, सेवन करना आदि। ठीक उसी प्रकार नशे की तुलना दूषित जल से करते हुए उसे जीवन से बाहर फेंक दें। प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में आज नशे को समूल नष्ट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे और न केवल हरियाणा अपितु पूरा भारत नशा मुक्त होकर रहेगा। डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि नशा के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई इस बात का साक्ष्य है कि 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5918 से अधिक अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है तो वर्ष 2024 में 3330 अभियोग अंकित कर 5201 नशा तस्करों को कारागार का मार्ग दिखाया है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ ललित शर्मा, जन संपर्क अधिकारी डॉ. राजेश चौहान, डॉ भावना रूपराय, डॉ सोहन लाल,अजय यादव, अनिल,, सहायक उप निदेशक विनोद भारद्वाज सहित अनेक विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular