Homeउत्तर प्रदेशकर्ज से परेशान व्यवसायी ने की सुसाइड की कोशिश

कर्ज से परेशान व्यवसायी ने की सुसाइड की कोशिश

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – एक आलू व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। यह घटना बुधवार की देर रात की है। ज्ञात हो कि खैरा गांव के रहने वाले सत्यवान के मुताबिक उनके चचेरे भाई कमलेश कुमार (45) आलू का व्यापार करते हैं। बीते बुधवार को वह मीननगर गांव गए थे। वहां के वेद प्रकाश का 25 हजार रुपए का बकाया नहीं चुकाया  था इस पर वेद प्रकाश ने कमलेश की मोटरसाइकिल ले ली इससे परेशान होकर कमलेश अपने घर लौट आए। उन्होंने शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर पी ली। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे तुरंत कमलेश को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।अस्पताल में डॉक्टर निसार अहमद की देखरेख में कमलेश का देर रात तक उपचार चला स्वास्थ्य मे सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक अभी उनकी स्थिति के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश के चचेरे भाई सत्यवान ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular