Homeउत्तर प्रदेशलोजपा रामविलास खेल प्रकोष्ठ की हुई बैठक 

लोजपा रामविलास खेल प्रकोष्ठ की हुई बैठक 

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – गुरुवार को लोक जनशक्तिपार्टी (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ की एक बैठक व गोष्ठी का आयोजन किया गया। बताते चलें चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त रावत की उपस्थिति में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। रावत ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले में सदस्यता अभियान को और तेजी से बढ चढ कर करने की जरूरत है। साथ साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष में पार्टी की बैठक जरुर बुलाएं। क्योंकि इसमें एक दूसरे पदाधिकारी से सम्पर्क जुडता है। साथ ही सदस्यता ग्रहण अभियान को बल मिलता है।  प्रदेश महामंत्री जयपाल सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में जिले के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है की बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करें। जिला अध्यक्ष विनय कुमार रावत ने सभी का सम्मान करते हुए बैठक का समापन किया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त रावत, प्रदेश महामंत्री जयपाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव सोनू रावत, जिला अध्यक्ष विनय कुमार रावत,जिला सचिव मंशा राम रावत ,प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रावत, ब्लाक अध्यक्ष इकलाख अहमद , ज़िला प्रभारी सत्य प्रकाश रावत सहित तमाम कार्य कर्ता बन्धु मौजूद रहे। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular