Homeउत्तर प्रदेशपंजाब पुलिस की कार्रवाई पर किसान संगठनों में आया उबाल, धरना-प्रदर्शन कर...

पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर किसान संगठनों में आया उबाल, धरना-प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महामहिम राष्ट्रपति को रोष पत्र व 12 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी के माध्यम से डीएम प्रतिनिधि नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौंपा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह से ही गन्ना संस्थान में किसान बड़ी तदात में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करते नजर आए। जिसके बाद ज्ञापन जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए भाा०कि०यू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष के के ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली दी जा रही थी।
लेकिन अब सरकार 7 घंटे ही सिंचाई के लिए बिजली है ओ भी दो बार में दी जा रही है जिससे किसान कैसे सिंचाई करें एक बार में 5 घंटे और दूसरी बार में 2 घंटे सिंचाई के लिए किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिससे सरकार को पहले जैसे 10 घंटे बिजली दी जाती थी वैसे ही दी जाए। नहीं तो उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और सरकार को अपना आदेश वापस लेना पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष श्री गुड्डू याव ने कहा कि किसानों का पंजाब सरकार का रवैया पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। पंजाब पुलिस किसानों पर जुल्म कर रही है और धरना स्थल पर से सारा सामान उठा ले गई और किसानों को जेल में भेज दिया। जिससे पूरे देश में किसान आंदोलित है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन करते रहेंगे।
मनीष यादव ने बताया कि जब तक भारत सरकार एम एस पी गारंटी कानून नहीं बनाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मुख्य रूप से लालजी यादव, विक्रांत सैनी, केके यादव, सुनील यादव, जिला महासचिव मनीष यादव, महिला जिला महासचिव शशि वर्मा, फूलमती, मीरा देवी, गीत देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, शिव प्यारी, काजल, रेशमा देवी, मीना देवी, कलावती, रामनरेश पटेल, रमेश यादव, कन्हैयालाल रावत, सकीना बानो, अनीता वर्मा, किरण देवी, राम नारायण यादव, शैल कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular