Homeउत्तर प्रदेशसो रही महिला की गला घोंटकर हत्या चारपाई पर बंधा मिला महिला...

सो रही महिला की गला घोंटकर हत्या चारपाई पर बंधा मिला महिला का शव

7 / 100 SEO Score

यूपी के बाराबंकी – एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 75 वर्षीय कंचाना देवी की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह देर तक दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी और गांव के लोग एकत्र होकर घर के अंदर दाखिल हुए। वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कंचाना का शव चारपाई पर बंधा मिला। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव की है। गांव के लोगों ने बताया कि कंचाना को तीन बेटे अशोक, नान्ह और सुरेश हैं। वह लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव के लोगों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, कंचाना के पति अवध बिहारी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular