मसनेहीघाट, बाराबंकी – बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 01 अप्रैल से नवीन नामांकन प्रारंभ हो गए है।इस बार शासन ने नए सत्र में सभी विद्यालयों को सजाया गया है। बच्चों को रोली टीका लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।बनीकोडर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता ने बताया कि इस बार एक अलग तरह का माहौल बनाया गया है। मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम सभी बच्चों का दिखाया गया। साथ ही साथ बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत हलुआ खिलाया गया। इस बार नवीन सत्र के नामांकन पर बच्चों को किताबें दी गई। विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों को कॉपी ,पेन,ज्योमैट्री भी दी गई।जिससे बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए। संचारी रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई साथ ही साथ शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष युवा नेता कुलदीप ,राजेंद्र प्रसाद यादव, वर्षा श्रीवास्तव,राजीव कुमार साहू,अंकित तिवारी,नरेंद्र भार्गव उपस्थित रहे।




